जालंधर में मौसम ने ली करवट

[https://punjabmedianews.com/wp-content/uploads/2026/10/add-21-10-2026.pdf]

Punjab media news : शहर में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आसमान पर काले बादल छा गए और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश ने उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी और मौसम सुहावना हो गया।

सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला नजर आया। तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। कई इलाकों में अच्छी बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया और कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। बारिश के कारण शहर में वाहनों की रफ्तार भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। हालांकि, लोगों ने लंबे समय बाद हुई इस बारिश का स्वागत किया और गर्मी से मिली राहत का आनंद लिया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में भी बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद

करोड़ों की Heroin के साथ तस्कर गिरफ्तार