पंजाब में मानसून की Entry

Punjab media news : पंजाब में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई इलाकों में देर रात से शुरू हुई बारिश ने भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार  5 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए 5 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

इन 14 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर और पटियाला में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

राशन कार्ड धारकों के लिए नई अपडेट!

अमृतसर एयरपोर्ट पर हंगामा