पंजाब के मौसम को लेकर विभाग की नई भविष्यवाणी

punjab media news : पंजाब में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और राज्य से मानसून की वापसी हो चुकी है। मौसम विभाग ने 3 से 8 अक्टूबर तक पंजाब के लिए किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। फिलहाल अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

हालांकि, 7 और 8 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसकी संभावना काफी कम बताई गई है। तापमान की बात करें तो राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की खास संभावना नहीं है। इस समय पंजाब में धान की कटाई का सीजन चल रहा है। बारिश न होने से किसानों को धान की कटाई का काम आसानी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने लोगों को बदलते मौसम के दौरान अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। गर्मी से धीरे-धीरे मौसम ठंड की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में मौसम में बदलाव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शुक्रवार को सोना-चांदी के नए दाम जारी

तरनतारन के पैट्रोल पंप पर Firing