तरनतारन के पैट्रोल पंप पर Firing

Punjab media news : विधानसभा हलका पट्टी के अंतर्गत आते गांव भंगाला में लाखों रुपए की फिरौती की मांग पूरी न होने पर एक पैट्रोल पंप पर 3 नकाबपोश हमलावरों द्वारा फायरिंग करने का समाचार है। हालांकि फायरिंग में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना और फिरौती की लगातार मिल रही धमकियों के कारण पंप मालिक तथा उसके परिवार में दहशत का माहौल है। परिवार की ओर से पुलिस सुरक्षा की मांग भी की जा रही है। थाना सदर पट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोबिंद फिलिंग स्टेशन, भंगाला के मालिक परमजीत सिंह से कुछ दिन पहले विदेश में बैठे कथित गैंगस्टरों द्वारा फोन के माध्यम से लाखों रुपए की फिरौती मांगी गई थी। आरोप है कि फिरौती की मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 3 नकाबपोश हमलावरों ने पैट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पैट्रोल पंप के कर्मचारियों, मालिक के परिवार और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

इस संबंध में डी.एस.पी. इन्वैस्टीगेशन शिवदर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के मौसम को लेकर विभाग की नई भविष्यवाणी

भारी मात्रा में Heroin के साथ युवक गिरफ्तार