Punjab media news ; श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में 21 नवंबर 2026 को जालंधर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। इसके साथ ही नगर कीर्तन का रूट प्लान भी जारी कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मॉडल टाउन से शुरू होगा और शहर के विभिन्न बाजारों व प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन में पहुंचकर संपन्न होगा।
नगर कीर्तन का रूट इस प्रकार रहेगा:
मदन फ्लोर मिल चौक से अलास्का चौक, टी-प्वाइंट रेलवे स्टेशन, इकरहरी पुली दरिया पुल, किशनपुरा चौक/रेलवे फाटक, दुर्गा चौक/रेलवे फाटक, पटेल चौक, वरकमान चौक, कपूरथला चौक, चिक-चिक चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, फुटबॉल चौक, टी-प्वाइंट शक्ति नगर, नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, प्रीत होटल मोड़, मकसूदां गली (फुल्लांवाला चौक), पलाजा चौक, कंपनी बाग चौक (पी.एन.बी. चौक), मिलाप चौक और शास्त्री मार्केट चौक से होते हुए नगर कीर्तन गुरुद्वारा दीवान अस्थान पहुंचेगा।
सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट
कमिश्नरेट पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक 21 नवंबर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक नगर कीर्तन के रूट पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित मार्गों पर जाने से बचें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें। ट्रैफिक संबंधी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0181-2227296 पर संपर्क किया जा सकता है।














GIPHY App Key not set. Please check settings