बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल बरामद

Punjab media news : पंजाब की केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल में तैनात एक मेडिकल ऑफिसर को तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल, गोलियां, चरस, मोबाइल फोन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह ने बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे ड्यूटी पर पहुंचे मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनमोलप्रीत सिंह (पुत्र रजिंदर पाल सिंह, निवासी गली नंबर-6, ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु) की तलाशी लेने का प्रयास किया। इस दौरान डॉक्टर ने अपने बैग की तलाशी देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद टीम ने डॉक्टर के बैग और उसकी आई-20 कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 997 लाल रंग के कैप्सूल, 1,490 अन्य कैप्सूल, 2,050 गोलियां, 53 ग्राम चरस जैसा पदार्थ, 2 मोबाइल फोन और 2,630 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी कब से जेल के अंदर नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामान पहुंचा रहा था तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि गिरफ्तार डॉक्टर के परिवार के अन्य सदस्य भी पंजाब में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

गुरदासपुर जेल में अचनचेत चैकिंग

जालंधर में मौसम ने ली करवट