पंजाब में 3 दिन सरकारी बसों की हड़ताल!

पंजाब में 3 दिन सरकारी बसों की हड़ताल!
Lall 's orthocare centre

Punjab media news : पंजाब में सरकारी बसों की सेवाओं को लेकर अहम खबर सामने आई है। राज्य में 25, 26 और 27 नवंबर को तीन दिवसीय बस हड़ताल रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनने के बावजूद उन्हें पूरी तरह लागू नहीं किया गया, जिस कारण पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों में रोष है।

इसी के चलते कर्मचारियों ने पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 25 से 27 नवंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। बैठक में कर्मचारियों के कई मुद्दों का समाधान होने की बात सामने आई थी, लेकिन पीआरटीसी और पनबस के ठेका आधारित कच्चे कर्मचारियों की मांगों पर बनी सहमति लागू नहीं होने से विवाद बरकरार है।

पंजाब के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह ढिल्लों ने कहा कि कर्मचारी पीआरटीसी ठेका कर्मचारी मोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पी.एम. मोदी एक बार फिर आएंगे पंजाब

पी.एम. मोदी एक बार फिर आएंगे पंजाब