
Punjab media news : पंजाब में अकाली-भाजपा में हुए एक बार फिर से गठबंधन पर भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने खुशी जाहिर की है। आज जालंधर में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के बीच गठबंधन की खुशी में दोनों पार्टियों के जिला प्रधानों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिलकर खुशी मनाई। इस मौके पर शीतल अंगुराल ने कहा कि कई वर्षों बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का एक बार फिर साथ आना हिंदू-सिख एकता, आपसी भाईचारे और पंजाब की मजबूत एकता का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि इस खुशी के अवसर पर मुझे दोनों पार्टियों के जिला प्रधानों का मुंह मीठा करवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह गठबंधन पंजाब की तरक्की, शांति, भाईचारे और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई उम्मीद लेकर आया है।











GIPHY App Key not set. Please check settings