शराब पीने वालों को झटका!

शराब पीने वालों को झटका लगा है। चंडीगढ़ एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने लाइसेंस फीस न जमा करवाने पर 17 ठेके सील कर दिए। इस कार्रवाई के बाद ठेकेदार डिपार्टमेंट की तरफ भागे, ताकि लाइसेंस फीस जमा करवाकर ठेके फिर खुलवा सकें, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। बुधवार को सील किए गए ठेकों में मलोया गांव, कजहैड़ी, सैक्टर-18, 46, 34 (2 ठेके), 22 डी वए, 37, रेलवे कॉलोनी मनीमाजरा और कालका रोड मनीमाजरा शामिल हैं। 17 ठेकों की लगभग पांच करोड़ लाइसेंस फीस बकाया है।

शराब ठेकेदारों को हर महीने की 25 तारीख को लाइसेंस फीस जमा करवानी होती है। कोई ठेकेदार सही समय पर लाइसेंस फीस जमा नहींकरवाता है, तो विभाग ठेका सील कर देता है। चंडीगढ़ एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने साफ किया है कि जब तक पूरी बकाया राशि जमा नहीं होगी, तब तक ठेके नहीं खोलने दिए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि लाइसेंस फीस जमा करवाना ठेकेदारों की पहली जिम्मेदारी है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाबी गायक Guru Randhawa के लिए खड़ी हुई मुश्किलें

पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर