डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर बढ़ाया टैक्स

Punjab media news : सरकार ने 16 नवंबर से शुरू हुए पखवाड़े के लिए डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर यह शुल्क शून्य ही रखा गया है। विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क बढ़ाकर 12.5 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है, जो इससे पिछले पखवाड़े के लिए 11 रुपए प्रति लीटर था। 

डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) और सड़क एवं बुनियादी ढांचा उपकर की दर अब बढ़ाकर 14 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है, जो पहले 11.5 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क शून्य ही रखा गया है। वित्त मंत्रालय ने 16 नवंबर को देर रात जारी अधिसूचना में कहा कि शुल्क में ये बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क लगाया था और हर पखवाड़े इसकी दर में संशोधन किया जाता है। 

मंत्रालय ने कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल की मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच घरेलू स्तर पर ईंधन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था। इसका उद्देश्य निर्यातकों को कीमतों के अंतर का अनुचित लाभ उठाने से रोकना भी है क्योंकि युद्ध शुरू होने के बाद वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई थीं। पश्चिम एशिया संकट के बीच निर्यात को हतोत्साहित कर पेट्रोलियम उत्पादों की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत!

जालंधर : मंत्री जी के बेस्ट हल्के में कॉलोनाइजर ने 2 महीने में काटी दो अवैध कालोनिया, सरकार को लगाया लाखों का चूना