Punjab media news : पजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए है कि हम दो नंबर के काम करने वाले व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे पर इसके उलट जालंधर शहर में अवैध निर्माण का काम जोरों से चल रहा है। ना तो कभी नगर निगम ने कोई कार्यवाही की है और अगर की है तो सिर्फ खानापूर्ति के तौर पर।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेस्ट हल्के में पडते काला सिंघा रोड पर एक कॉलोनाइजर ने 2 महीने में दो अवैध कालोनियां काटी है। एक कॉलोनी नहर के पास क्रिकेट स्टेडियम के पास और दूसरी अवैध कॉलोनी मंदिर के साथ है। इस कॉलोनाइजर को शायद सरकार का कोई डर नहीं है। सभी बड़े अधिकारी, मंत्री उनके साथ मिलते-जुलते हैं। इसलिए बैखौफ हो कर सरकार के रेवेन्यू को करोड़ों रुपए का चूना लगा रहा है। अभी तक उनकी दो कॉलोनी पर नगर निगम द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं की। शायद नगर निगम के अधिकारियों की मिली भगत से कॉलोनाइजर ने दो अवैध कालोनियांलिया काटी हो। अभी जो मंदिर के पास अवैध कालोनी काटी है। उस कॉलोनी में छोटे-बड़े दोनों तरह के प्लांट काटे गए कुछ प्लांट बिक गए हैं और कुछ प्लांट अभी बिकने वाले हैं। यह कॉलोनजर इतना शातिर है। कि आसपास के लोगों को कहता है। कि यह दोनों कालोनियां सरकारी नियमों के अनुसार काटी है। जबकि यह दोनों कालोनियां अवैध रूप से काटी गई है। कॉलोनाइजर आम जनता की खून पसीने की कमाई दोनों हाथों से लूट रहा है।
नगर निगम अधिकारी इस अवैध कॉलोनी पर कार्यवाही क्यों नहीं करती जबकि नगर निगम का पीला पंजा शहर में काफी जगह चल चुका है। नगर निगम का पीला पंजा इस कॉलोनीयों पर क्यों नहीं चलता? क्या नगर निगम अधिकारियों की मिली भगत से गोरखधंधा चल रहा है। दो महीना में दो अवैध कालोनियां काटी गई है।
नगर निगम की आंखें नहीं खुली और ना ही कोई कार्रवाई की। आखिर क्यों चुप है नगर निगम अधिकारी? क्या यह कॉलोनाइजर नगर निगम अधिकारियों से ऊपर तक पहुंच रखता है?
अब देखना यह है। कि नगर निगम अधिकारी इस बन रही अवैध कॉलोनी पर कब पीला पंजा चलाएगी? या आंखें मूंद कर तमाशा देखती रहेगी यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।

