पंजाब पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर

Punjab media news : थाना पोजेवाल के गांव कुलपुर में हुए कत्ल के मामले में काउंटर इंटेलिजेंस तथा जिला पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से लक्की पटियाल-दविन्दर बंबीहा गैंग के गिरफ्तार 2 शूटरों में से एक कर्ण गंगड ने हथियार बरामद करने के दौरान आज पुलिस पार्टी पर फायर करके भागने का असफल प्रयास किया। जिसे पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके दबोच लिया। फायरिंग में गैगस्टर के शूटर कर्ण गंगड के टांग में पुलिस की गोली लगने से लैग इंजरी हुई है। एस.एस.पी. डा. महिताब सिंह तथा एस.पी. जांच सर्वजीत सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा करके जानकारी हासिल की।

डा. महिताब सिंह ने बताया कि थाना पोजेवाल के आधीन पड़ते गांव कुलपुर में हुए कत्ल के मामले में जिला पुलिस तथा काउंटर इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई करते मामले के 2 आरोपी तथा लक्की पटियाल-दविन्दर बंबीहा गैंग के शूटर कर्ण गंगड तथा जसकरवदीप सिंह उर्फ कालू को मुम्बई से गिरफ्तार करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कर्ण को आज पुलिस पार्टी उसके बताए स्थान भद्दी के घाट पर हथियारों की बरामदी के लिए लेकर गई थी।उन्होंने बताया कि उक्त कर्ण बरामदी के दौरान पुलिस की गिरफ्त से निकल कर बरामद 32 बोर के रिवाल्वर से पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से 2-2 फायर चले जिसमें से पुलिस का एक फायर गैंगस्टर की टांग पर लगा जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल कर्ण को उपचार के लिए नवांशहर में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शराब पीने वालों को झटका!

जालंधर में फिरौती मांगने व हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश