तलाशी के दौरान ASI से मिली अफीम

Punjab media news : केंद्रीय जेल की सुरक्षा में तैनात एएसआई रेशम सिंह को 35 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। रेशम सिंह एक लिफाफे में अफीम छिपाकर जेल परिसर में लेकर आया था। तलाशी के दौरान उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल, अतिरिक्त जेल सुपरिंटेंडेंट साहिब सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने एएसआई रेशम सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अदालत के निर्देशों के अनुसार, उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तेजधार हथियारों से काट दीं 4 अंगुलियां