punjab media news : विधानसभा हलका साऊथ के गांव जुगियाना में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला गुरुद्वारा साहिब में निर्वस्त्र हो गई। सूत्रों अनुसार महिला गुरुद्वारा साहिब में आ रही स्पीकर की आवाज से परेशान थी जिसने प्रबंधक कमेटी को गुरुद्वारा साहिब में सुबह शाम होने वाले पाठ की आवाज कम करने बारे कई बार कहा था पर आज अपना आपा खो कर सुबह महिला ने गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर अपने पहने हुए कपड़े उतार कर फैंक दिए जिसकी यह करतूत गुरुद्वारा साहिब में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई। इस दौरान हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुद्वारा साहिब की कमेटी व इलाका निवासियों ने स्पीकर से अनाउंसमैंट कर दी कि गुरुद्वारा साहिब में यह घटना हुई है। गांववासियों ने इकट्ठे होकर इस पर चर्चा भी की।
गुरुद्वारा साहिब में हुई बेअदबी की घटना



GIPHY App Key not set. Please check settings