नगर सुधार ट्रस्ट में प्रशासनिक फेरबदल

नगर सुधार ट्रस्ट में प्रशासनिक फेरबदल
AAR KAY

Punjab media news : अमृतसर के नगर सुधार ट्रस्ट में अधिकारियों की नियुक्तियों और तबादलों को लेकर पंजाब सरकार की ओर से 11 नवंबर को जारी आदेशों में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पंजाब सरकार के स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी सूची में कार्यकारी अधिकारियों (ई.ओ.) और ट्रस्ट इंजीनियरों सहित विभिन्न अधिकारियों की नई तैनातियां की गई हैं। इन आदेशों का असर अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट के कामकाज पर भी पड़ेगा। राजेश कुमार को अमृतसर का कार्यकारी अधिकारी, संजीव भसीन को गुरदासपुर, राजेश कुमार, जो पहले नगर सुधार ट्रस्ट संगरूर में कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे, उन्हें अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में लगाया गया है। उन्हें बरनाला का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है।

वहीं अमृतसर में तैनात संजीव भसीन का तबादला नगर सुधार ट्रस्ट गुरदासपुर कर दिया गया है। इंजीनियरिंग विंग में भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। अश्वनी कुमार, जो नगर सुधार ट्रस्ट पटियाला में तैनात थे और गुरदासपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में लगाया गया है। उनके पास गुरदासपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा।

इसी तरह राम सिंह को बरनाला से अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में लगाया गया है। उन्हें बटाला का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। दूसरी ओर अमृतसर में तैनात ट्रस्ट इंजीनियर बलजिंदर मोहन का तबादला बरनाला कर दिया गया है, जहां उन्हें होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। वहीं अमृतसर में तैनात अमनदीप सिंह को जालंधर भेजा गया है। उनके पास फगवाड़ा का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

इन तबादलों के बाद अमृतसर नगर सुधार ट्रस्ट में कार्यकारी अधिकारी और इंजीनियरिंग विंग की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद ट्रस्ट के रुके हुए विकास कार्यों, जमीनों से जुड़े मामलों और आम लोगों की समस्याओं के समाधान में कितनी तेजी आती है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

कनाडा में पंजाबी युवक और उसकी GF की ह/त्या

कनाडा में पंजाबी युवक और उसकी GF की ह/त्या

ट्रंप को अदालत से एक और बड़ा झटका

ट्रंप को अदालत से एक और बड़ा झटका