Punjab media news : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला (65) के निधन होने की खबर सामने आ रही है।दरअसल, आज तड़के उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। सूत्रों अनुसार उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त, शनिवार दोपहर 12 बजे मोहाली के बलोंगी श्मशान घाट में किया जाएगा। जसविंदर भल्ला के निधन की खबर से पूरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके करोड़ों प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। हास्य और व्यंग्य की दुनिया में भल्ला साहब का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन



GIPHY App Key not set. Please check settings