विवादों में घिरे मशहूर रैपर Badshah

AAR KAY

Punjab media news : मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके नए हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में मामला दर्ज करने के बाद अब इस मामले में YouTube ने भी सख्त एक्शन लिया है। गाने में कथित तौर पर अश्लील शब्दों और आपत्तिजनक दृश्यों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं विवाद बढ़ने के बाद YouTube ने भी इस गाने को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

क्या है मामला

आपको बता दें कि, पंचकूला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि गाने के वीडियो में ‘पाठशाला’ शब्द को बदलकर ‘बादशाला’ लिखा गया है और स्कूल यूनिफॉर्म में लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस तरह की प्रस्तुति से स्कूल जैसे पवित्र स्थान की छवि खराब होती है और इसका बच्चों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। साथ ही इससे महिलाओं के प्रति गलत संदेश भी जाता है। पुलिस ने बादशाह के खिलाफ इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वूमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट, 1986 की धारा 3 और 4 के साथ-साथ BNS की धारा 296 के तहत FIR दर्ज की गई है।

महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

हरियाणवी गाने ‘टटीरी’ को लेकर मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह विवादों में घिर गए हैं। गाने में इस्तेमाल किए गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह को समन जारी किया है। महिला आयोग का कहना है कि इस गाने में हरियाणा की स्कूली छात्राओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में लड़कियां स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है।

आयोग ने इस मामले को गंभीर मानते हुए बादशाह को 13 मार्च को पेश होने का समन जारी किया हैं। साथ ही फिल्म सेंसर बोर्ड से भी इस गाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। उधर, गाने को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त बहस छिड़ गई है। कई लोग इसे संस्कृति और छात्राओं की छवि के खिलाफ बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है और सभी की नजरें अब 13 मार्च को पानीपत डी.सी.आफिस में होने वाली पेशी पर टिकी हुई हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab में विजिलेंस ब्यूरो के 3 IPS/ PPS अधिकारियों के तबादले

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा