मास्टर सलीम समेत 2 और पंजाबी सिंगरों पर भड़के नछत्तर गिल

Punjab media news :पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सोशल मीडिया से जुड़ा एक विवाद चर्चा में आ गया है। सिंगर मास्टर सलीम, युवराज हंस और रोशन प्रिंस पर आरोप है कि उन्होंने एक वीडियो के जरिए वरिष्ठ गायक नछत्तर गिल के गीत को लेकर मजाकिया अंदाज अपनाया, जिसे कई लोगों ने अपमानजनक बताया।

जानकारी के मुताबिक, एक रियलिटी शो के दौरान तीनों कलाकारों ने नछत्तर गिल के मशहूर दर्द भरे गीत को बैकग्राउंड में चलाकर एक शॉर्ट वीडियो तैयार किया। वीडियो में गाने के सुरों की नकल और लंबी आलाप के जरिए तंज कसा गया। यह क्लिप युवराज हंस के सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गई।वीडियो सामने आने के बाद नछत्तर गिल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कला का सम्मान होना चाहिए और इस तरह की हरकतें कलाकार की समझ पर सवाल खड़े करती हैं। गिल ने लिखा कि लोग खुद तय कर सकते हैं कि इस वीडियो ने किसकी छवि को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह तीनों गायकों की कला और गायकी का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी भी सीनियर या उसके गीत का मजाक उड़ाना सही परंपरा नहीं है।

नछत्तर गिल के समर्थन में बड़ी संख्या में फैंस सामने आए। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने तीनों सिंगर्स की आलोचना करते हुए कहा कि पंजाबी संगीत की विरासत के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। कई फैंस ने कहा इतना घमंड अच्छा नहीं होता

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सुबह-सुबह पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता के घर ED की Raid

जालंधर में Pet Shop में लगी भीषण आग