पंजाब में अगले 4 दिन बदलेगा मौसम

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में अगले 4 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी-तूफान, बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर बारिश की चेतावनी दी है।

तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 जून को फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, संगरूर और पटियाला में तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं 24 जून को मौसम का असर उत्तर और पूर्वी पंजाब के जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

चावला मोबाइल प्वांइट पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा