पंजाब-हरियाणा समेत कई राज्यों को झटका

punjab media news : आस्ट्रेलिया की कई यूनिवर्सिटीज ने पंजाब-हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड के छात्रों पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार आस्ट्रेलिया की फैडरेशन यूनिवर्सिटी, वैस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी, विक्टोरिया यूनिवर्सिटी और साउदर्न क्रॉस यूनिवर्सिटी जैसे प्रितिष्ठित संस्थानों ने इन राज्यों में आने वाले छात्रों के स्टूडैंट वीजा आवेदन अस्थायी तौर पर रोक दिए है। इन यूनिवर्सिटीज में सबसे ज्यादा फर्जी आवेदन आए थे। अब इन यूनिवर्सिटीज ने या तो छह राज्यों से आने वाले आवेदनों को स्वीकार करना बंद कर दिया है या फिर उनकी कड़ी जांच की जा रही है। आस्ट्रेलियाई अधिकारियों का कहना है कि उनका इंटरनैशनल एजुकेशन सिस्टम खतरे में है।

गैर कानूनी तरीके से नौकरी करने का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलियाई अधिकारियों को डर है कि कुछ छात्र स्टूडैंट वीजा का गलत इस्तेमाल कर रहे है। इन राज्यों से आने वाले वीजा आवेदनों में अधिकारियों ने कुछ गड़बड़ियां पाई है। अधिकारियों ने बताया कि नकली स्टूडैंट आवेदन बढ़ गए है। इसका मतलब है कि कुछ लोग सिर्फ पढ़ाई के नाम पर वीजा ले रहे है लेकिन उनका मकसद यहां बसना और गैर कानूनी तरीके से नौकरी करना है। आस्ट्रेलिया अपनी शिक्षा व्यवस्था को बचाने के लिए सख्ती कर रहा है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Pahalgam Terror Attack का पंजाब में भी दिखा असर

ब्रेकिंग: पंजाब में बड़ा एनकाउंटर!