त्योहारों से पहले जालंधर पुलिस अलर्ट

Punjab media news : आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पुलिस अधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर अधिकारियों ने बाजारों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और मार्कीट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों तथा दुकानदारों के साथ बैठकें कर त्यौहारों के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। पुलिस अधिकारियों ने बाजार प्रतिनिधियों और दुकानदारों से अपील की कि वे त्यौहारों के दौरान प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करें। बाजारों में अनावश्यक भीड़ और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मार्कीट एसोसिएशनों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने और पुलिस-पब्लिक समन्वय को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि वे त्यौहारों को शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पराली जलाने वालों पर पुलिस का एक्शन