Punjab media news : सीमा पार पाकिस्तान से होने वाली हैरोइन तस्करी पर जिला अमृतसर देहाती की पुलिस ने पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 160 करोड़ की हैरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पहले मामले में इनपुट के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान थाना घरिंडा की पुलिस ने गुरबख्शीश सिंह व उसके साथी बिक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 18 ग्राम हैरोइन, मोबाइल फोन व मोटरसाइकिल रिकवर हुआ। बरामद की गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपए आंकी गई है। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उन्हें अदालत के निर्देशों पर पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं थाना लोपोके की पुलिस ने बी.एस.एफ. इंटैलीजैंस विंग के साथ की गई स्पैशल नाकाबंदी के दौरान कुख्यात तस्कर सुखमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 13 किलो हैरोइन, एक पिस्तौल व मैग्जीन बरामद हुआ। रिकवर हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के निर्देशों पर पुलिस रिमांड पर लिया है।







GIPHY App Key not set. Please check settings