कनाडा में पंजाबी पुलिसकर्मी की हत्या

कनाडा में पंजाबी पुलिसकर्मी की हत्या

Punjab media news : कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी मूल के 29 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल तरुण बाली ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। एक फरार युवक को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान आरोपी ने अपनी गाड़ी उन पर चढ़ा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।यह दर्दनाक घटना उत्तरी ओंटारियो के हर्स्ट क्षेत्र के निकट हुई। पुलिस एक ऐसे युवक की तलाश कर रही थी, जो मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत अस्पताल में निगरानी में रखा गया था और वहां से भाग निकला था। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने बचने के लिए तेज रफ्तार गाड़ी कांस्टेबल तरुण बाली पर चढ़ा दी।घटना के बाद पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पूर्व नियोजित हत्या, पुलिस से बचकर भागने और लापरवाही व खतरनाक ढंग से वाहन चलाने सहित कई गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।

तरुण बाली पिछले ढाई वर्षों से ओंटारियो प्रांतीय पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बचपन से ही उनका सपना पुलिस अधिकारी बनकर समाज और देश की सेवा करना था। घटना के समय वह विशेष ड्यूटी पर जेम्स बे क्षेत्र में तैनात थे। स शहादत से पूरे कनाडा के पुलिस महकमे और भारतीय-कनाडाई समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। ओंटारियो पुलिस प्रमुख थॉमस कैरिक ने इसे पुलिस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि तरुण बाली ने कर्तव्य पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। कनाडा में पंजाबी समुदाय के लिए कार्य करने वाले जोगिंदर सिंह ने इस घटना को गहरा जख्म बताया है।

ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड सहित कनाडा के कई बड़े नेताओं ने तरुण बाली को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस कठिन समय में उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए।कनाडा भर की पुलिस इकाइयों में शोक व्यक्त किया जा रहा है और शहीद कांस्टेबल तरुण बाली के सम्मान में झंडे आधे झुका दिए गए हैं। उनकी वीरता और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

सेंट्रल जेल गुरदासपुर में ड्रग्स फेंकने की कोशिश नाकाम

सेंट्रल जेल गुरदासपुर में ड्रग्स फेंकने की कोशिश नाकाम