Punjab media news : दीवाली के उपलक्ष्य में शहर में कई स्थानों पर जुआ की बिसात बिछा कर लोग अपनी किस्मत अजमा रहे है लेकिन दीवाली से पहले ही लुधियाना के एक प्रमुख ग्रामैंट कारोबारी का बेटा ऑन लाइन ट्रेडिंग सट्टा ऐप से करोड़ों रुपए गवा बैठा जब कि कारोबारी को भनक भी नहीं लगी । कुछ लोगों का कहना है कि कारोबारी का बेटा किसी साजिश का शिकार हुआ है। इस करोड़ों के जुए की हार को लेकर शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है। कारोबारी जगत में ऐप पर हुई करीब 40 करोड़ रुपए की हार की काफी कानफुसी चल रही है और उसकी पहुंच के चलते दबी जुबान में लोग कारोबारी का नाम लेकर बात कर रहे है ।
बाजार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर बाईपास स्थित न्यू सब्जी मंडी के इलाके में ग्रामैंट बनाने वाला कारोबारी विदेश गया हुआ था । ऑन लाइन सट्टा ऐप पर पैसा कमाने का शौकीन उसके बेटा सोशल मीडिया पर विदेश के ऐप सोना-चांदी की ट्रेडिंग सट्टा ऐप पर पैसा लगाता था। पहले उसने इस ऐप के जरिए करोड़ों रुपए कमाया और धीरे धीरे बढ़ते लालच के कारण उसका पैसा डूबना शुरू हो गया । धीरे धीरे उसने अपना पैसा रिकवर करने के लिए मोटी रकम इंवेस्ट कर दी और आखिर में वह करीब 40 करोड़ रुपए गवा बैठा ।
उसके बाद उसका पैसा इंवेस्ट करवाने वाले एजेंटों की तरफ से उस पर दबाव बनना शुरू हो गया । इसी समय के दौरान विदेश से भी वापस आ गया। चर्चा है कि फिलहाल ऐप के जरिए हुई घाटे के चलते आधी राशि का भुगतान भी कर दिया गया है और जब कि आधी राशि किश्तों में अदा करने की बात कहीं जा रही है। इस बात की चर्चा रही कि जुए में अपनी किस्तम आजमाने वाला युवक ताश में भी बड़े दांव लगा कर लोगों को हैरान कर देता था ।







GIPHY App Key not set. Please check settings