दिन दहाड़े गोलियां चला पंप के मैनेजर से कैश लेकर लुटेरे फरार

AAR KAY

Punjab media news : दिन दहाड़े गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंप के मैनेजर से कैश लेकर लुटेरे फरार हो गए। इस दौरान बाइक सवार 3 लुटेरों ने पल्सर चालक पर गोली चलाई। गोली लगने से व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना स्थल से एक खोल बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि लुटेरे कितना कैश लेकर फरार हो गए, इसके बारे में पता नहीं चल सका। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि 2 गोलियां घटना स्थल पर चलाई गई। लुटेरों द्वारा इससे पहले पीछे भी फायरिंग की गई। थाना नंबर 2 के प्रभारी व टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। मौके पर मौजूदा लोगो ने कहा कि कि घायल व्यक्ति के एक पेट में और एक टांग में लगी है। चश्मदीद ने कहा कि बाइक सवार लुटेरों ने पहले बाइक सवार को बाइक से गिराया। इस दौरान वह भागकर उसे उठाने के लिए जाने लगा तो लुटेरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी और व्यक्ति से बैग छीनकर फरार हो गए। कहा जा रहा है कि व्यक्ति कैश लेकर बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए जा रहा था। इस दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दे दिया। लोगों ने बताया कि लुटेरे की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वहीं दिन दहाड़े गोलियां चलने को लेकर पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल उठने शुरू हो गए।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

फोर्टिस मोहाली में रोबोट ऐडेड सर्जरी के माध्यम से 79 वर्षीय महिला का स्टेज 3 टॉन्सिल कैंसर सफलतापूर्वक इलाज किया गया

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन सहित महिला और पुरुष को किया गिरफ्तार