पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हथियारों की तस्करी की कोशिशों के बीच फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव दोना सिकंदरी के पास खेतों से एक ड्रोन और 9 एमएम के दो अवैध पिस्तौल बरामद किए गए हैं। इनके साथ दो मैगजीन भी मिली हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को थाना सदर फाजिल्का में सूचना मिली थी कि गांव दोना सिकंदरी के खेतों में एक ड्रोन गिरा हुआ है। इसके बाद डीएसपी सब-डिवीजन फाजिल्का बलविंदर सिंह और डीएसपी स्थानीय लवदीप सिंह गिल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बीएसएफ जवानों के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया।
तलाशी के दौरान मौके से DJI मार्का ड्रोन, दो 9 एमएम पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की गईं। इस मामले में थाना सदर फाजिल्का में मुकदमा नंबर 348 दर्ज किया गया है। पुलिस ने एयरक्राफ्ट एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। साथ ही सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।














GIPHY App Key not set. Please check settings