अवैध कॉलोनियों पर ग्लाडा का कड़ा एक्शन

AAR KAY

Punjab media news : महानगर में कुकुरमुत्ते की तरह पनप रही अवैध कॉलोनियों, अनधिकृत निर्माणों और सरकारी राजस्व को करोड़ों रुपये का चूना लगाने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GLADA) और पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। ग्लाडा की औपचारिक शिकायतों के आधार पर लुधियाना पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ‘पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन एक्ट’ (PAPRA Act) की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की हैं। इस कार्रवाई के तहत एक प्रमुख बिल्डर कंपनी और एक जमीन मालिक को नामजद कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामला 1: बसंत एवेन्यू एक्सटेंशन में नियमों की धज्जियां, करोड़ों की ईडीसी डकारने वाली कंपनी पर केस

पहला मामला थाना सदर के अंतर्गत सामने आया है। पुलिस ने गांव धांदरा स्थित दुगरी रोड पर बिना किसी वैध लाइसेंस के कॉलोनियां विकसित करने और सरकारी खजाने में करोड़ों रुपये का एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (EDC – बाहरी विकास शुल्क) जमा न करवाने के आरोप में मैसर्स दामिनी रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ आपराधिक मुकद्दमा दर्ज किया है। ग्लाडा अधिकारियों द्वारा पुलिस को भेजी गई आधिकारिक शिकायत के अनुसार, संबंधित कंपनी ने दुगरी रोड पर ‘बसंत एवेन्यू एक्सटेंशन’ के नाम से अलग-अलग चरणों में आवासीय कॉलोनियां विकसित कीं। इन कॉलोनियों को काटने के लिए न तो जरूरी लाइसेंस लिए गए और न ही टाउन प्लानिंग के बुनियादी नियमों का पालन किया गया। हद तो तब हो गई जब वर्ष 2008 से लेकर 2025 तक विभाग द्वारा लगातार दर्जनों नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कंपनी ने करोड़ों रुपये की बकाया ईडीसी राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाई। ग्लाडा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए थाना सदर पुलिस ने कंपनी के कर्ता-धर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगामी तफ्तीश एएसआई प्रीतपाल सिंह को सौंप दी गई है।

मामला 2: गांव हुसैनपुरा में 2.5 एकड़ में काटी अनधिकृत कॉलोनी, जमीन मालिक पर शिकंजा

दूसरा मामला थाना पीएयू (PAU) के क्षेत्राधिकार का है। यहां गांव हुसैनपुरा में बिना किसी प्रशासनिक और तकनीकी मंजूरी के अवैध आवासीय कॉलोनी विकसित करने के आरोप में संबंधित जमीन मालिक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह कानूनी कार्रवाई ग्लाडा के जूनियर इंजीनियर (रेगुलेटरी) अमरजीत सिंह द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर अमल में लाई गई है। शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने गांव हुसैनपुरा स्थित अपने रकबे की करीब 2.5 एकड़ कृषि व अन्य भूमि पर सरकारी आदेशों, मास्टर प्लान और नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से सड़कें व प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित कर दी। पुलिस ने ग्लाडा की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जमीन मालिक के खिलाफ पापरा एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की अपील, कार्रवाई रहेगी जारी

ग्लाडा और पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत कॉलोनियां काटने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना ले-आउट पास करवाए, बिना एनओसी और बिना सीवरेज-सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं दिए कॉलोनी काटने वालों की संपत्तियां सील की जाएंगी। साथ ही प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे अपनी गाढ़ी कमाई किसी भी अनधिकृत या बिना एनओसी वाली अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने में न फंसाएं, क्योंकि भविष्य में ऐसी संपत्तियों की न तो रजिस्ट्री हो सकेगी और न ही निगम/ग्लाडा द्वारा टीएस-1 व बिजली-पानी के वैध कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

ड्रोन के साथ 2 पिस्तौल बरामद

CMC अस्पताल के खंडहर हॉस्टल में भीषण आग