PGI भेजा गया परविंदर सिंह झोटा का शव

Punjab media news : मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा का 24 दिन बाद आज यानी 6 नवंबर, शुक्रवार को चंडीगढ़ के PGI में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार रात करीब 12 बजे मानसा सिविल अस्पताल की मोर्चरी से उनका शव एंबुलेंस के जरिए चंडीगढ़ रवाना किया गया।

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्रित हुए। लोगों ने वाहेगुरु का जाप करते हुए झोटा के शव को मोर्चरी से बाहर निकाला। इसके बाद आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस में शव को रखा गया। इस एंबुलेंस में ICU, वेंटिलेटर और फ्रीजर की सुविधा मौजूद थी।

बता दें कि पोस्टमार्टम करवाने के फैसले से पहले झोटा के पिता भीम सिंह और इंसाफ कमेटी ने सरकार के साथ समझौता किया था। इस दौरान सरकार ने झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर को सरकारी नौकरी देने और 2 करोड़ रुपये मुआवजा देने का भरोसा दिया।

 

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

CIA स्टाफ ने पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस के साथ दबोचा