पंजाब घूमने आई विदेशी मॉडल से लूट

Punjab media news : अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन में रहने वाली विदेशी मॉडल लाली से बाइक सवार लुटेरे ने 1.5 लाख रुपये का आईफोन (17 प्रो मैक्स) छीन लिया। लाली पंजाबी गाने ‘सोहनी नहीं’ में मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।

इस घटना की जानकारी देते हुए लाली ने बताया कि 31 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे वह दूसरे टूरिस्ट के साथ वाघा बॉर्डर घूमकर ऑटो में लौट रही थीं। वह ऑटो की अगली सीट पर बैठी थीं और उनकी गोद में आईफोन था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर उनके पास आए एक अनजान व्यक्ति ने झपट्टा मारकर उनका फोन छीन लिया। फोन के कवर में एक मोर पंख भी था, जो उन्हें भारत में किसी अनजान व्यक्ति ने तोहफे में दिया था।

लाली ने बताया कि यह उनकी भारत की 9वीं ट्रिप थी। फ़ोन चोरी होने के बावजूद, भारत, पंजाब और अमृतसर के लिए उनका प्यार कम नहीं हुआ है क्योंकि यहां के लोग परिवार की तरह मदद के लिए आगे आते हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही, उन्होंने अमृतसर आने वाले दूसरे टूरिस्ट को अपने कीमती सामान का ध्यान रखने की सलाह दी है।

मुश्किल की इस घड़ी में अमृतसर के लोकल लोगों ने मॉडल की बहुत मदद की। ऑटो ड्राइवर विक्की ने उन्हें अपना एक्स्ट्रा फ़ोन इस्तेमाल करने के लिए दिया और होटल मालिक विकास ने उनके माता-पिता को इंटरनेशनल कॉल किया। इसके अलावा, उनके दोस्त नदीम ने उन्हें नया फ़ोन खरीदने के लिए पैसे दिए और पुणे के लिए फ़्लाइट टिकट भी बुक किया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

PGI भेजा गया परविंदर सिंह झोटा का शव

सेंट्रल जेल में बंद पति से मुलाकात करने पहुंची एक महिला को नशीले पदार्थ के साथ किया गिरफ्तार