परविंदर झोटा का PGI में पोस्टमार्टम शुरू

Punjab media news : नशों के खिलाफ मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम आज चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. में शुरू हो गया है। 5 डॉक्टरों के पैनल द्वारा उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परविंदर झोटा का शव वीरवार रात को ही पी.जी.आई. लाया गया था। हालांकि, पिछले 24 दिनों से फ्रीजर में रखे होने के कारण शव का तापमान सामान्य से काफी कम था। इसी वजह से वीरवार को डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया था। डॉक्टरों की टीम हर 2 घंटे बाद शव का तापमान जांच रही थी। वीरवार शाम को भी तापमान अनुकूल नहीं पाया गया, जिसके चलते पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आज सुबह दोबारा जांच करने पर तापमान कुछ अनुकूल मिला, जिसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

अब पोस्टमार्टम के बाद परविंदर झोटा का शव अंतिम संस्कार के लिए मानसा ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर मानसा में धरना लगाया गया था। परिवार की मांगें स्वीकार किए जाने के बाद अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

AAP पार्षद के पति से मांगी 2 करोड़ की फिरौती

कनाडा भेजने के नाम पर लाखों की ठगी