punjab media news : सितंबर महीना शुरू होते ही पंजाब में एक और छुट्टी आ रही है। दरअसल, 1 सितंबर सोमवार को श्री गुरु नानक देव जी के बड़े सुपुत्र बाबा श्री चंद जी महाराज का 531वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर पंजाब सरकार ने राज्यभर में रिज़र्व छुट्टी का ऐलान किया है।सरकारी आदेश के मुताबिक, उक्त छुट्टी गज़टेड नहीं होगा बल्कि रिज़र्व रहेगी। यानी कि इस दिन सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। हालांकि, जहां आवश्यक होगा या प्रबंधन की ओर से अनुमति मिलेगी, वहां कर्मचारी इस रिज़र्व छुट्टी का लाभ ले सकेंगे।बता दें कि इस सूची में कुल 28 छुट्टियां शामिल हैं और सरकारी कर्मचारी इनमें से कोई भी 2 छुट्टियां ले सकते हैं। वहीं जिला गुरदासपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज के 531वें प्रकाश पर्व के अवसर पर स्थानीय छुट्टी घोषित करने की भी मांग की गई है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं आया है।
पंजाब सरकार ने सोमवार को किया छुट्टी का ऐलान


GIPHY App Key not set. Please check settings