Border पर पाकिस्तान की नापाक हरकत

Punjab mभारत-पाकिस्तान सीमा से एक बार फिर हेरोइन तस्करी का मामला सामने आया है। जलालाबाद में बी.एस.एफ. (सीमा सुरक्षा बल) और पंजाब पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक खेत से हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की गई। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को पहले से ही खुफिया इनपुट मिला था कि पाकिस्तान की ओर से नशीले पदार्थों की खेप भारतीय सीमा में भेजी गई है। इसी इनपुट के आधार पर बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टाहलीवाला इलाके के पास सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इलाके को पूरी तरह सील कर सुरक्षा बलों ने खेतों की गहन तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक खेत से पीली टेप में लिपटा हुआ एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। जब सुरक्षा बलों ने पैकेट को खोला तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ—पैकेट के अंदर प्लास्टिक की बोतलों में भरकर हेरोइन की खेप भारत में भेजी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, यह खेप सीमा पार से ड्रोन या अन्य तरीकों से भारतीय क्षेत्र में पहुंचाई गई हो सकती है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

HDFC Bank बैंक के ग्राहकों के लिए बेहद खास खबर

जालंधर में गैस टैंकर धमाके में इतने लोगों की मौ+त