Stock Market में आज इन शेयरों पर रखें नजर

AAR KAY

Punjab media news :पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स और निफ्टी शुरू से लेकर अंत तक लाल निशान पर कारोबार करते रहे। हालांकि, आज 20 जनवरी को कुछ शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। दरअसल, इन शेयरों की कंपनियों की कारोबारी गतिविधियों से जुड़ी खबरें सामने आई हैं, जिनका असर स्टॉक्स पर दिखाई दे सकता है।

Supreme Petrochem

इस पेट्रोकेमिकल कंपनी का वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 5.5% की बढ़ोतरी के साथ 71.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान, कंपनी की आय 18.3 प्रतिशत बढ़कर 1,405.3 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी के शेयर शुक्रवार को करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 661.40 रुपये पर बंद हुए थे।

Dixon Technologies (India)

डिक्सन के शेयर भी शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुए थे। 17,200 रुपये के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 सत्रों में 4.48% चढ़ चुका है। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसकी सब्सिडियरी ने KHY Electronic के साथ एक बाइंडिंग MoU साइन किया है। इस समझौते के तहत वह 133 करोड़ रुपये में लैंड और एसेट खरीदेगी। इस खबर का असर आज Dixon के स्टॉक पर दिखाई दे सकता है।

Kotak Mahindra Bank

कोटक महिंद्रा बैंक के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। Q3 में बैंक का मुनाफा 10% बढ़कर 3304.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसी तरह, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) पिछले साल के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़कर 7196.3 करोड़ रुपये रही। बैंक के ग्रॉस एनपीए में बढ़त और नेट एनपीए में कमी देखने को मिली है। बैंक के शेयर शुक्रवार को ढाई प्रतिशत से अधिक के नुकसान के साथ 1,759.05 रुपये पर बंद हुए थे।

DLF Ltd

रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी कंपनी DLF ने बताया है कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने उसकी 7 सब्सिडियरी के DLF Southern Towns में मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस अपडेट का असर आज कंपनी के शेयर नजर आ सकता है। शुक्रवार को DLF के शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत की बढ़त के साथ 750 रुपये पर बंद हुए थे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

शपथ लेने के बाद जल्द भारत आएंगे ट्रंप!

BSF व पंजाब पुलिस की सांझी कार्रवाई