BSF व पंजाब पुलिस की सांझी कार्रवाई

AAR KAY

Punjab media news :बी.एस.एफ. की खुफिया शाखा द्वारा दी गई जानकारी पर कार्रवाई करते हुए बी.एस.एफ. के जवानों ने 3 अलग-अलग घटनाओं में जब्त किए गए माल में 2 ड्रोन और एक हैरोइन पैकेट शामिल है। पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी के दौरान लगभग 11:25 बजे, संयुक्त टीम ने 01 डी.जे.आई. माविक क्लासिक -3 ड्रोन को सफलतापूर्वक बरामद किया, जो घर की दीवार से टकराकर गुरदासपुर जिले के मलिकपुर गांव के पास गिर गया था।

इसी तरह से पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त तलाशी के दौरान जवानों ने अमृतसर जिले के लोधी गूजर गांव से सटे एक खेत से 01 असैंबल्ड हेक्साकोप्टर बरामद किया। बरामद हैक्साकोप्टर का वजन लगभग 20.590 किलोग्राम है। इसके प्रोपेलर के रोटेटर पर ‘मेड इन चाइना’ अंकित था।

तीसरी घटना में सर्च ऑपरेशन के दौरान संयुक्त दल ने तरनतारन जिले के वान गांव के समीप खेत से 01 पैकेट हेरोइन (कुल वजन – 558) बरामद किया। पीले रंग के चिपकने वाले टेप में लिपटा पैकेट और उससे जुड़ा कॉपर वायर लूप ड्रोन से गिराए जाने की संभावना को दर्शाता है। ये बरामदगी सीमा पार तस्करी अभियानों से निपटने के लिए बीएसएफ की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Stock Market में आज इन शेयरों पर रखें नजर

Weather : जानें कब मिलेगी ठंड से राहत