जालंधर में श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा-भक्ति का जनसैलाब

ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) का विशेष सम्मान

जालंधर में श्रीराम कथा में उमड़ा श्रद्धा-भक्ति का जनसैलाब
Lall 's orthocare centre

 पत्रकारों ने साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Punjab media news, जालंधर: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा अभावग्रस्त व वंचित बच्चों की निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समर्पित सामाजिक प्रकल्प ‘मंथन’ के सहयोगार्थ साईं दास स्कूल ग्राउंड में आयोजित भव्य ‘श्री राम कथामृत’ के छठे दिन भी आध्यात्मिक उत्साह, भक्ति और समाज-जागरण का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला।

इस मौके पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की तरफ से प्रधान अमन बग्गा, चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, पैटर्न प्रदीप वर्मा, सीनियर उप प्रधान सुमेश शर्मा का विशेष सम्मान किया गया । इस मौके उन के साथ रमेश कुमार, सन्नी भगत, पवन कुमार, तरनदीप लक्की, संजीव कपूर नीतू कपूर, एकता बग्गा, ऋचा शर्मा, वंदना वर्मा आदि भी मौजूद रहे। वही इस मौके एसोसिएशन के पत्रकारों की तरफ से संत श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या, सुप्रसिद्ध कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उन का आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

इस मौके साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने ‘राम-सुग्रीव मित्रता एवं सुंदरकांड गाथा’, ‘आत्म उत्थान के बिना राष्ट्र उत्थान संभव नहीं’ तथा ‘अश्लील कंटेंट व विकृत मानसिकता में मूर्छित युवा को कैसे करें जागृत’ जैसे समसामयिक, संवेदनशील और निर्णायक विषयों पर अपने सारगर्भित विचार रखे।

कथा के छठे दिन का शुभारंभ विधिवत यजमानगणों मुख्य यजमान गौतम कुकरेजा, सोनू कुकरेजा, गौरव कुकरेजा, प्रीति कुकरेजा, दैनिक यजमान राकेश गर्ग, सुदेश गर्ग, अमित गुप्ता, मेघा गुप्ता, चमन लाल कालिया, सुदेश कालिया, प्रदीप सोनू, आरती शर्मा, डा. मुकेश गुप्ता, डा. शैली गुप्ता, विजय धीमान, मंजू धीमान, तृप्ता देवी, सुनील शर्मा, पूजा शर्मा द्वारा पावन पूजन एवं ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ।

पावन श्री आरती के अवसर पर विजय सांपला (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार), सुरिंदर सिंह (कॉरपोरेशन कमिश्नर), वरिष्ठ एडवोकेट सुतीक्ष्ण समरोल, पल्लवी समरोल,हरिंदर सिंह ढींढसा अकाली दल,रॉबिन सांपला, प्रदीप खुल्लर, आत्म प्रकाश बबलू, दविंदर बजाज, सौरभ बजाज, रवि सैनी पार्षद, अमित तलवार, ऋषि आर्य, प्रिंसिपल राकेश शर्मा, अमरीक सिंह शालीमार ट्रांसपोर्ट, दमनप्रीत सिंह, अजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता आदि सहित अन्य प्रभु भक्त भी उपस्थित रहे।

इस दौरान स्वामी परमानंद जी, स्वामी गिरधरानंद जी, स्वामी सदानंद जी, साध्वी पल्लवी भारती जी, साध्वी शशि प्रभा भारती जी, साध्वी रजनी भारती जी, साध्वी रीना भारती जी, साध्वी रीता भारती जी सहित अन्य संत समाज भी उपस्थित रहा।

वही इस मौके साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने प्रभु श्री राम और सुग्रीव की निस्वार्थ मित्रता, हनुमान जी की अद्भुत सेवा-भावना से ओतप्रोत सुंदरकांड गाथा तथा युवा पीढ़ी को संस्कारित करने के प्रसंग सुनाए, पूरा पंडाल श्रद्धा, समर्पण और संकल्प की ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा। साध्वी बहनों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों ने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

साध्वी सुश्री श्रेया भारती जी ने बताया कि प्रभु श्री राम और सुग्रीव की मित्रता सच्चे मित्रधर्म और शरणागति का सर्वोच्च आदर्श है। संकट के समय सुग्रीव को संबल देकर प्रभु ने यह स्पष्ट किया कि सच्ची मित्रता स्वार्थ नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और धर्म के साथ खड़े होने का नाम है। वहीं, सुंदरकांड की गाथा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हनुमान जी की सफलता का रहस्य उनकी ‘मैं’ (अहंकार) से शून्य समर्पण भावना और प्रभु के प्रति अटूट विश्वास है। जब साधक अपने भीतर की शंकाओं और हीनभावना का त्याग कर सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलता है, तो असंभव कार्य भी सहज ही सिद्ध हो जाते हैं।

राष्ट्र निर्माण के विषय पर विचार रखते हुए साध्वी जी ने कहा कि बाहरी भौतिक विकास या संसाधनों से किसी राष्ट्र का स्थायी उत्थान संभव नहीं है, जब तक कि नागरिकों का आत्म उत्थान न हो। जब व्यक्ति के भीतर नैतिकता, चरित्र, अनुशासन और संवेदनशीलता जागृत होती है, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र वास्तविक अर्थों में सशक्त बनता है। आत्मिक जागरण के अभाव में समाज में स्वार्थ, विभाजन और भ्रम की स्थितियाँ जन्म लेती हैं।

साध्वी जी ने स्पष्ट किया कि सच्चा आत्म उत्थान केवल बाहरी उपदेशों या औपचारिकताओं से नहीं होता, बल्कि इसके लिए पूर्ण गुरु के सान्निध्य में ‘ब्रह्मज्ञान’ की दीक्षा अनिवार्य है। ब्रह्मज्ञान साधक के भीतर की दिव्य दृष्टि को खोलता है, जिससे मन की चंचलता शांत होती है, विवेक जागृत होता है और व्यक्ति को अपने वास्तविक स्वरूप व जीवन के परम उद्देश्य का बोध होता है। ब्रह्मज्ञान से प्राप्त आंतरिक प्रकाश ही मनुष्य को विकारों से ऊपर उठाकर ऊर्ध्वगामी जीवन की ओर ले जाता है।

अश्लील कंटेंट व विकृत मानसिकता में मूर्छित युवा को कैसे करें जागृत: साध्वी सुश्री श्रेया भारती

वर्तमान समय की एक अत्यंत गंभीर चुनौती—अश्लील कंटेंट और विकृत मानसिकता के प्रभाव—पर चिंता व्यक्त करते हुए साध्वी जी ने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों पर उपलब्ध अश्लीलता, हिंसक व भ्रामक सामग्री के जाल में फँसकर मानसिक रूप से कुंठित और दिशाहीन होता जा रहा है। इस विकृत मानसिकता के कारण युवाओं में धैर्य की कमी, संवेदनहीनता, अवसाद और गलत आदतों की प्रवृत्ति बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल निषेध या दबाव से नहीं, बल्कि सकारात्मक दिशा, स्वस्थ संवाद, आध्यात्मिक मूल्यों और ‘ब्रह्मज्ञान’ से प्राप्त आंतरिक शक्ति के माध्यम से जागृत किया जा सकता है। जब युवा को भीतर से आनंद, उद्देश्य और आत्मसम्मान का अनुभव होता है, तो वह स्वतः ही क्षणिक और विकृत आकर्षणों से मुक्त होकर समाज व राष्ट्र की रचनात्मक शक्ति बनता है।

साध्वी जी ने बताया कि दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का ‘मंथन’ प्रकल्प वंचित वर्ग के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ संस्कार, आत्मविश्वास और मानवीय मूल्यों से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त नागरिक के रूप में स्थापित कर रहा है।

इस मौके संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा शहर के गणमान्य अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

खेतों से पाकिस्तानी Drone बरामद

खेतों से पाकिस्तानी Drone बरामद