
Punjab media news : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को जालंधर वेस्ट में झटका लगा है। पार्टी के साईं कॉलोनी, कोट सदीक के ब्लॉक प्रधान टेक चंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 25 नवंबर 2026 को लिखे इस्तीफे में निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी की जिम्मेदारियों से मुक्त करने की मांग की है।टेक चंद ने अपने इस्तीफे में ब्लॉक प्रधान पद के साथ-साथ BLA-2 की जिम्मेदारी से भी इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से उनका इस्तीफा मंजूर करने की अपील की है। टेक चंद के इस्तीफे से जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे निजी कारणों के अलावा कोई अन्य वजह सामने नहीं आई है।













GIPHY App Key not set. Please check settings