लक्की खोखा ह/त्याकांड में नया खुलासा!

लक्की खोखा ह/त्याकांड में नया खुलासा!
Lall 's orthocare centre

Punjab media news : जालंधर के मखदूमपुरा इलाके में लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की हत्या के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जिस वीडियो के वजह से प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की खोखा की हत्या हुई वह अब सबके सामने आ गया है। ये पूरा मामला शराब की तस्करी से जुड़ा हुआ है और उसे करीब 4 दिन पहले ही बनाया गया है। इस मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिव सेना नेता नरिंदर थापर, राम कृष्ण, रितिक, मंथन, दीपक राणा, रंजम थापर व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो को बनाने वाला शिवसेना नेता नरिंदर थापर का बेटा रंजम थापर हत्या के मामले में नामजद है। इस वीडियो में  लक्की खोखा के भाई पर शराब बेचने के आरोप लगाए गए हैं। ये बात भी सामने आई है कि, इसके बाद लक्की ने अपने भाई को शराब की तस्करी करने से रोका था और रंजम और उसके साथियों को दोबारा ऐसा न करने और धंधे के बीच न आने की धमकी भी दी थी। सामने आई इसी वीडियो के चलते लक्की खोखा और रंजम थापर में रंजिश हो गई और आरोपियों ने किसी अनहोनी से पहले ही लक्की खोखा की हत्या कर दी।

सामने आए वीडियो में रंजम थापर अपने साथियों सहित लक्की के भाई की स्कूटी को रोकर उसका शराब से भरा थैला खुलवाया था। रंजम ने आरोप लगाए कि लक्की अपने भाई के जरिए अवैध शराब का धंधा चला रहा है। इसके बाद उसने इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद लक्की ने अपने भाई को तस्करी ने करने के लिए कहा और रंजम और उसके साथियों को जान से मारने की धमकियां भी दी।

लक्की को थी बेटे की चिंता

जांच दौरान एक और बात भी सामने आई है कि, लक्की खोखा को अपने बेटे की बहुत चिंता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लक्की के बेटे को विरोध गैंग अपने साथ बिठा लेते और लक्की को चिंता थी कि विरोधी गैंग उसके बेटे को चिट्टे की लत लगा रही है। लक्की के भाई मनमोहन ने बयान में बताया था कि, भाई  भतीजे को नशे की लत लगाने का विरोध करता था और संबंधित व्यक्ति को ऐसा करने से रोकता था।

धमकी के बाद डर से रंजम ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, रंजम को कहीं न कहीं डर था कि, लक्की उन्हें जान से मार सकता है। लक्की एक हत्या मामले में 10 साल की जेल काटकर आया था, इसी वजह से रंजम को डरा था। उसने अपने साथियों अचानक लक्की पर हमला कर दिया और तेजधार हथियारों से वार करके उसकी हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला

मंगलवार देर शाम मखदूमपुरा इलाके में लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई थी। बता दें कि लक्की ठाकुर अपने घर के नजदीक किरयाने की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान तलवारों और तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर पीछे से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर तलवारों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के भाई मनमोहन सिंह ने इलाके के शिवसेना नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उक्त नेता के साथ उनके भाई की पुरानी रंजिश चल रही थी। मनमोहन सिंह के अनुसार उनका भाई अपने भतीजे को नशे की लत लगाने का विरोध करता था और संबंधित व्यक्ति को ऐसा करने से रोकता था। उन्होंने शक जताया कि इसी रंजिश के चलते उनके भाई पर हमला करवाकर उसकी हत्या करवाई गई।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

जालंधर वेस्ट में AAP को झटका

जालंधर वेस्ट में AAP को झटका

अवैध हथियारों के जखीरे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियारों के जखीरे सहित 3 आरोपी गिरफ्तार