जालंधर: थाने के एसएचओ समेत 2 पुलिसकर्मी निलंबित

AAR KAY

Punjab media news : सब डिवीजन शाहकोट के अधीन आते मेहतपुर के गण्यमान्य लोगों ने डी.एस.पी. शाहकोट को लिखित शिकायत दी थी कि दलित भाईचारे के बच्चों को थाना मेहतपुर के एस.एच.ओ. की उपस्थिति में डरा-धमकाकर उनसे गुप्त अंगों के साथ छेड़खानी करवाई गईं व नग्न कर व डांस करवाकर अमानवीय अत्याचार किया गया। जब इस घटना की जानकारी लोगों तक पहुंची तो रोष स्वरूप लोग थाना मेहतपुर में इकट्ठे होने लगे व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।लोगों ने मांग की कि इस घटना के साथ 4 से 5 पुलिसकर्मी संबंध रखते हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ 2 अधिकारियों पर हुई है। उन्होंने कहा कि बाकी कर्मियों पर भी तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाए ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। इस मौके पर नंबरदार अश्विनी धारीवाल, पार्षद क्रांतिजीत सिंह, कैप्टन राजविंद्र शर्मा, अनपम सूद, राकेश मेहता, पंकज कुमार, मंगा, जसबीर सिंह, कुलदीप चंद आदि गण्यमान्य मौजूद थे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab-Media-News

हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Punjab-Media-News

जालंधर में निगम की चेतावनी