पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट

Punjab media news : शुरुआती दिनों में धीमा रहने के बाद पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 25 से 30 जुलाई तक पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

पंजाब में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि के दौरान राज्य के कई इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। 25 जुलाई को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होगी, जबकि 26 जुलाई को भी कई जिलों में बारिश के आसार हैं। 27 जुलाई को बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। वहीं 28 और 29 जुलाई के लिए पूरे पंजाब में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 30 जुलाई को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग ने पंजाब में मानसून की गतिविधि को सामान्य बताया है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश दर्ज की गई है।

30 जुलाई तक  बारिश की संभावना
इस दौरान पंजाब में औसतन 6.6 मिमी वर्षा हुई। गुरदासपुर में सबसे अधिक 24.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद श्री मुक्तसर साहिब और फरीदकोट में 15.6 मिमी, जबकि अमृतसर में 14.4 मिमी बारिश हुई। वहीं मोहाली, संगरूर और मानसा ऐसे जिले रहे, जहां मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में दिन और रात का तापमान सामान्य के आसपास रहा। बठिंडा में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बनी हुई है, जबकि एक अन्य ट्रफ दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से जम्मू तक फैली हुई है। इसके अलावा मध्य पाकिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 30 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक, बिजली गिरने और व्यापक बारिश की संभावना है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

दूरदर्शन केंद्र का अधिकारी ₹30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार