दूरदर्शन केंद्र का अधिकारी ₹30 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Punjab media news : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने सैक्टर-37 स्थित दूरदर्शन केंद्र परिसर में सिविल कंस्ट्रक्शन विंग (सी.सी.डब्ल्यू.) के एक अधिकारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर ठेकेदार से टाइल लगाने की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। सी.बी.आई. ने आरोपी अधिकारी राय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक सी.बी.आई. की टीम आरोपी से जुड़े ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी और जांच में जुटी हुई थी।

शिकायतकर्त्ता ठेकेदार के अनुसार, उसे सैक्टर-37 स्थित दूरदर्शन कार्यालय में टाइल लगाने का ठेका मिला था। आरोप है कि सी.सी.डब्ल्यू. अधिकारी ने काम की अनुमति देने के लिए पहले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी, लेकिन बाद में सौदा 30 हजार रुपए में तय हो गया। शिकायत मिलने के बाद सी.बी.आई. ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

आज का राशिफल- 25 जुलाई 2026

पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट