पंजाब में बाढ़ का कहर

पिछले कुछ दिनों से जहां रावी नदी का कहर देखने को मिल रहा है, वहीं रावी पार के सात गांवों के लोगों का पिछले 8-10 दिनों से पूरी तरह संपर्क टूटा हुआ था। जानकारी के अनुसार, पार के गांव तूर, चेबे, भ्रियाल, मम्मी चकरंजा, लसियाण, कजले और झूमर में रावी के पानी ने काफी नुकसान किया है। इन गांवों के लोग पिछले दो-तीन दिनों से अपने घरों की छतों पर रहने के लिए मजबूर थे।आज जिला प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर के जरिए लगभग डेढ़ टन राशन सामग्री इन गांवों में भेजी गई। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि रावी पार के इलाकों में आज हेलीकॉप्टर की मदद से पानी की बोतलें और खाने-पीने की अन्य आवश्यक वस्तुएं लोगों तक पहुंचाई गईं। उन्होंने बताया कि अब तक रावी पार में फंसे 40-50 लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और आज करीब 9 और लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित जगह पर लाया गया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जैसे ही पानी का स्तर कुछ कम होगा, पार के इलाकों में लोगों और पशुओं के लिए और राहत सामग्री भेजी जाएगी। बाकी पार के इलाकों के लोगों की जानकारी बीएसएफ के साथ लगातार साझा की जा रही है।

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

बारिश के बीच सवारियों से भरी Bus पलटी

Punjab-Media-News

विधायक और नगर निगम का Action