Punjab media news : जालंधर में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ की घटना सामने आई है। इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक, किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आज कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लग गई। पुलिस ने तुरन्त घायल आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है।बता दें कि 12 जून को 2 बाइक सवारों ने BMS फैशन शोरूम पर गोलियां चलाई थी। घटना के दौरान गोलियां लगने से दुकान का शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस घटना के बाद विदेशी नंबर से दुकान मालिक को फोन आया और फिरौती की मांग की गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान कुश निवासी घास मंडी, बस्ती शेख के रूप में हुई। पुलिस ने काजी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुश हाल ही में विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के नेटवर्क से जुड़ा था।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings