अमेरिका में 18000 भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल

अमेरिका में 18000 भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल

Punjab media news :विदेशों का रुख करने वाले भारतीयों के लिए अमेरिका पहली पसंद माना जाता है। पढ़ाई से लेकर नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में कई लोग अमेरिका जाते हैं। हालांकि अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शासनकाल कई भारतीयों के लिए मुसीबत बन सकता है। खबरों की मानें तो ट्रंप ने कई लोगों को देश से बाहर निकालने का खाका तैयार है और इस लिस्ट में 18,000 भारतीयों का नाम भी शामिल है।

अगले महीने शपथ लेंगे ट्रंप

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अगले महीने से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह होगा। अमेरिकी इमीग्रेंट्स और कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) के आंकड़ों की मानें तो ट्रंप शासन के दौरान 1.45 मिलियन लोगों पर अमेरिका को छोड़ कर जाने का खतरा मंडरा रहा है। इसमें 18,000 भारतीयों का नाम भी शामिल हो सकता है।

अवैध प्रवासियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत

दरअसल अमेरिका में अवैध प्रवासियों की तादाद काफी ज्यादा है। मैक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा भारतीय प्रवासी अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे हैं। अवैध प्रवासियों को अमेरिका से खदेड़ना ट्रंप का चुनावी वादा है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप अपने वादे पर जरूर अमल करेंगे। ऐसे में जिन लोगों के पास अमेरिका में रहने के वैध कागजात नहीं है, उन्हें देश छोड़ना पड़ सकता है।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पढ़े आज का राशिफल

पढ़े आज का राशिफल

GST विभाग ने फर्जी बिलिंग घोटाले का भंडाफोड

GST विभाग ने फर्जी बिलिंग घोटाले का भंडाफोड