Punjab media news : पंजाब के गढ़शंकर थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भवानीपुर गांव के रहने वाले एक युवक मनजीत उर्फ गनी को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे बाद युवक का शव झुंगियां-बीनेवाल रोड पर फैंक गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।
g


GIPHY App Key not set. Please check settings