भारत-पाक सीमा के पास खेत से मिली बम जैसी संदिग्ध वस्तु

Punjab media news : भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे फाजिल्का जिले के गांव मुहार खीवा के एक खेत से बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध बमनुमा वस्तु को खेत में ही सुरक्षित घेराबंदी के बीच रखा गया है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते (बम स्क्वॉड) को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है, ताकि वस्तु की जांच कर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके। फिलहाल एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फाजिल्का सदर थाना के एसएचओ हरदेव सिंह बेदी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव मुहार खीवा के खेत में बम जैसी संदिग्ध वस्तु पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बीएसएफ के अधिकारी भी मौजूद थे। पुलिस और बीएसएफ ने मिलकर संदिग्ध वस्तु के चारों ओर मिट्टी से भरे बैग लगाकर सुरक्षा घेरा बना दिया है। साथ ही बम निरोधक टीम को इसकी सूचना दे दी गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह संदिग्ध वस्तु खेत की जुताई के दौरान जमीन से निकली। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

PM मोदी के दौरे से पहले जालंधर में ट्रैफिक जाम

Punjab में दिन-दिहाड़े युवक की हत्या से सनसनी