PM मोदी का जालंधर दौरा आज

AAR KAY

Punjab media news : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 125 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए विशेष रूप से जालंधर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रधानमंत्री इस दौरान 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत करना, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और आर्थिक विकास को गति प्रदान करना है।

यात्री-अनुकूल सुविधाओं से किया गया लैस
प्रधानमंत्री ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत जालंधर कैंट सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। 20 राज्यों में फैले इन स्टेशनों का लगभग 1,570 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिकीकरण किया गया है। इन्हें आधुनिक और यात्री-अनुकूल सुविधाओं से लैस किया गया है। ‘विरासत भी, विकास भी’ की भावना के तहत इन स्टेशनों में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी के लिए नई ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

तीन-चार दिनों से कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एक वॉटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, जहां से वे जनसभा को संबोधित करेंगे। पिछले तीन-चार दिनों से कार्यक्रम की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ एनएसजी (NSG) ने भी सुरक्षा की कमान संभाल रखी है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि रामामंडी के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर में कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने पुल पर सड़क की मरम्मत और प्रीमिक्स बिछाने का काम तेजी से पूरा किया गया। वहीं पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई कर भाजपा के झंडों और होर्डिंग्स से सजावट की गई है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 3:30 बजे जालंधर पहुंचेंगे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Punjab में दिन-दिहाड़े युवक की हत्या से सनसनी

दोआबा किसान कमेटी के अध्यक्ष समेत कई नेता नजरबंद