बस से सफर करने वालों की बढ़ी मुश्किलें

PUNJAB MEDIA NEWS : PRTC (पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन) के चंडीगढ़ डिपो में शुरू हुई हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही और बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकलने के कारण इसके तीसरे दिन (गुरुवार) भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है हड़ताल के कारण करीब 250 बसों का संचालन ठप्प है, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ डिपो के एक कंडक्टर पर अड्डा फीस सही तरीके से जमा न करवाने का आरोप लगाया गया था। विभागीय अधिकारियों ने कंडक्टर का “पक्ष सुने बिना ही उसका अनुबंध समाप्त कर उसे ड्यूटी से हटा दिया। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए पी. आर.टी.सी. चंडीगढ़ डिपो यूनियन मैदान में उतर आई। यूनियन के नेता रणजीत बावा और अन्य प्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर कंडक्टर को दोबारा ड्यूटी पर लेने की मांग की, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके विरोध में यूनियन ने मंगलवार दोपहर से चंडीगढ़ डिपो की बसों का चक्का जाम कर दिया।

Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News Punjab Media News g

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पठानकोट में ED की बड़ी कार्रवाई

PM मोदी के दौरे से पहले जालंधर में ट्रैफिक जाम