GST विभाग ने फर्जी बिलिंग घोटाले का भंडाफोड

Punjab media news : पंजाब जी.एस.टी एक बड़ी सफलता में विभाग ने लुधियाना में एक बड़े फर्जी बिलिंग घोटाले का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पिछले 2 वर्षों के दौरान 163 करोड़ रुपए के फर्जी लेन-देन किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के वित्त, योजना, उत्पाद शुल्क एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) बुढेवाल रोड, लुधियाना में स्थित है। फर्जी फर्मों का नैटवर्क चलाने से फर्जी इनपुट टैक्स क्रैडिट (आई.टी.सी.) बन रहा था और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच रहा था।उन्होंने कहा कि इस फर्म ने 60 फर्जी फर्मों से खरीदारी की थी, जो या तो निलंबित या रद्द कर दी गई थीं या फर्म ने उन डीलरों से खरीदारी की थी जो निलंबित या रद्द कर दिए गए थे। मंत्री ने कहा कि इन 60 फर्मों की कुल बिक्री करीब 1270 करोड़ रुपए है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब जी.एस.टी विभाग पंजाब जी.एस.टी अधिनियम, 2017 की धारा 67 के तहत मैसर्स मोगा ब्रदर्स (यूनिट-2) के व्यावसायिक परिसरों की जांच और तलाशी ली गई। चीमा ने कहा कि जांच के आधार पर कर आयुक्त, पंजाब, पंजाब जी.एस.टी. अधिनियम, 2017 की धारा 69 एवं 132 के तहत मैसर्स मोंगा ब्रदर्स (यूनिट-2) के साझेदारों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए हैं।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

अमेरिका में 18000 भारतीयों की बढ़ेगी मुश्किल

किसानों की नई रणनीति को देखते हुए सरकार ने इंटरनेट बंद