डिप्टी कमिश्नर ने निक्कू पार्क का किया दौरा

Deputy Commissioner visited Nikku Park

AAR KAY

Punjab media news : डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज निक्कू पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए झूलो, पार्क की साफ़- सफ़ाई, रौशनी के प्रबंध आदि का जायज़ा लिया। यहाँ निक्कू पार्क में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों और चिल्ड्रेन पार्क समिति के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिन झूलो की मुरम्मत होने वाली है उनको ठीक करवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। डा. अग्रवाल ने कहा कि पार्क की नुहार बदलने के लिए कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी, एंव किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके ध्यान में लाई जाए। उन्होंने समिति और नगर निगम के अधिकारियों को पार्क की हर पक्ष से साफ़- सफ़ाई यकीनी बनाने की हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि पार्क के बाहर से रोज़ाना कूड़ा उठाना यकीनी बनाया जाए। इसके इलावा पार्क में पत्तों एंव अन्य अवशेष के निपटारे के लिए नगर निगम को पार्क में पिटस के लिए जगह की निशानदेही करने को कहा, ताकि अवशेष से खाद बनाईजा सके। निक्कू पार्क को और बढिया बनाने पर ज़ोर देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पार्क बच्चों के लिए मनोरंजन का बड़ा स्थान होने के साथ- साथ शहर की पहचान का भी प्रतीक है। उन्होंने समिति सदस्यों को पार्क में नए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने के इलावा पुराने ख़राब कैमरों की तुरंत मुरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इसके इलावा पार्क में शाम के समय रौशनी के प्रबंधों का जायज़ा लेते हुए बच्चों और लोगों की सुविधा के लिए पार्क में जल्द से जल्द फलड्डु लाईटें लगवाने को कहा। मीटिंग में एस.डी.एम. रणदीप सिंह हीर, ज्वाईंट कमिश्नर जालंधर नगर निगम मनदीप कौर के इलावा जालंधर नगर निगम और अलग- अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
Bhupinder Singh
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

Pakistan: पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल की जेल

जालंधर में PSPCL के 2 कर्मचारी गिरफ्तार