जालंधर रोड स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग

A massive fire broke out at a mattress factory on Jalandhar Road.

Punjabb media news : कपूरथला-जालंधर रोड स्थित एक गद्दा फैक्ट्री में आग लग गई है। उक्त फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर प्रशासन और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अनुमान है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।घटना के समय फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे। लोगों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि जालंधर से लगभग 20 किलोमीटर दूर तक काला धुआं साफ दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री नूरपुर दोना गाँव में स्थित है। आग लगने से फैक्ट्री का सारा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही एसडीएम इरविन कौर और डीएसपी दीपकरन सिंह मौके पर पहुंच गए।

DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products
DAV Ayurvedic Products

What do you think?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

पंजाब के किसानों के लिए अच्छी खबर

शहर के इस मशहूर चौक के पास पुलिस का छापा